सीहोर में भाजपा की मासिक बैठक : सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Vishal Choyal
सीहोर। 6 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सीहोर में सोमवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत अब तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान में चल रहे और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम प्रमुखों से कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को भव्य रूप से आयोजित करने और इसमें अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संगठन के जिला प्रभारी विकास विरानी ने पदाधिकारियों की उपस्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम और ‘अनकही कहानी’ के माध्यम से लाभार्थियों के अनुभव साझा करने को लेकर भी चर्चा की।
जिला टोली के संयोजक रवि मालवीय ने अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने आंकड़ों के साथ कार्यक्रमों की जानकारी रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना और रणनीति भी प्रस्तुत की।
आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कम से कम एक सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और सेवा संकल्प अभियान टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
कौशल शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
नर्मदा और निमाड़ी संस्कृति का लिया अनुभव
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Online Fraud से बचने के बताए तरीके
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन