महेश्वर में विदेशी मेहमानों ने देखा ग्रामीण जीवन : नर्मदा और निमाड़ी संस्कृति का लिया अनुभव
Vishal Choyal
महेश्वर। 6 अक्टूबर 2026। महेश्वर का ग्रामीण परिवेश विदेशी मेहमानों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के तहत 7 देशों से आए 16 विदेशी टूर ऑपरेटर्स ने महेश्वर के नावड़ा तोड़ी और बोथू गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की जीवनशैली, खेती और स्थानीय परंपराओं को करीब से देखा।
गांव पहुंचने पर ग्रामीण पर्यटन से जुड़े लोगों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद सभी नाव से बोथू पहुंचे। यहां बने पारंपरिक होमस्टे ने भी विदेशी मेहमानों का ध्यान खींचा। मिट्टी और प्राकृतिक सामग्री से तैयार इन आवासों को देखकर उन्होंने ग्रामीण रहन-सहन को समझा।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खेतों में केले और पपीते की खेती देखी। गांव के लोगों ने उन्हें स्थानीय खान-पान का स्वाद भी चखाया। छाछ, नींबू पानी, केले और अन्य स्थानीय व्यंजन परोसे गए। इसके साथ ही निमाड़ी भजन मंडली ने भजन और नृत्य की प्रस्तुति दी, जिससे मेहमानों को क्षेत्र की लोक संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने नर्मदा नदी और आसपास के प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद लिया। पर्यटन नोडल अधिकारी नीरज अमझरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
विदेशी मेहमानों को बताई देवी अहिल्याबाई की कहानी
कलेक्टर गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से विदेशी टूर ऑपरेटर्स को लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित पुस्तिका भी भेंट की गई। इसमें उनके जनकल्याण कार्यों के साथ महेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी गई है।
नावड़ा तोड़ी और बोथू को ‘The Boat Village’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी से यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। विदेशी टूर ऑपरेटर्स का यह दौरा महेश्वर के ग्रामीण जीवन, नर्मदा, खेती, स्थानीय भोजन और निमाड़ी संस्कृति को एक साथ अनुभव करने का अवसर रहा।
इस दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के परियोजना प्रबंधक दुर्गेश,परियोजना संस्था
बकरी छाप से दीपक दुबे, हुनरशाला से रामेश्वर चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम तिवारी, गाइड जय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, संस्था प्रतिनिधि और ग्रामीण पर्यटन हितग्राही मौजूद रहे।
कौशल शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
नर्मदा और निमाड़ी संस्कृति का लिया अनुभव
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Online Fraud से बचने के बताए तरीके
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र
भावांतर योजना में पंजीयन शुरू, 17 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन