राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की तैयारी : 13 लाख पंजीयन का दावा
Vishal Choyal
इंदौर।18 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वे इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के लिए QR कोड के माध्यम से अब तक 13 लाख से अधिक युवाओं के पंजीयन होने का कांग्रेस ने दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीधे विधानसभा स्तर पर किया जाए।
इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां 1,000 से अधिक युवाओं के बैठने की व्यवस्था हो सके।
वहीं, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में लाइव प्रसारण के लिए एक से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां युवाओं के लिए पहुंचना सुलभ हो।
प्रदेश कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 25 लाख युवाओं के पंजीयन का लक्ष्य रखा है। इंदौर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश QR कोड के माध्यम से देने की व्यवस्था रखी गई है।
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित