भेरूंदा कॉलेज में Cyber Safety पर जागरूकता : Online Fraud से बचने के बताए तरीके
Vishal Choyal
भेरूंदा/सीहोर। 6 अक्टूबर 2026। उपभोक्ता संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय भेरूंदा के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य शिवानी शरण ने दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपभोक्ता फोरम की न्यायाधीश पूजा खनूजा उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में पूजा खनूजा ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता संरक्षण, उपभोक्ता अधिकारों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की प्रभावी तरीके से सुरक्षा केवल जागरूक उपभोक्ता ही कर सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बैंक OTP, पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी बरतने की बात कही।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सीमा सिंह,अलोका शर्मा,मनीष राठौर,मनोहर शर्मा एवं रामकृष्ण,प्रियंका मिश्रा,शिवप्रसाद दलोदारिया, उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बदलते डिजिटल परिवेश में साइबर सुरक्षा और जागरूकता के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अक्षय पंवार एवं डॉ. भारत सिंह रैकवाल ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस कर रही जांच
कौशल शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
नर्मदा और निमाड़ी संस्कृति का लिया अनुभव
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Online Fraud से बचने के बताए तरीके
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र