बड़ी खबरें
Trending

झिरन्या में गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी : पुलिस कर रही जांच

Vishal Choyal

2 hours ago 38 views
पुलिस कर रही जांच

आभापुरी/खरगोन। 6 अक्टूबर 2026। झिरन्या क्षेत्र में गोवंश परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो बैलों से भरी एक पिकअप को हेलापड़ावा चौकी के पास दामखेड़ा फाटे पर रोका और पुलिस को सौंप दिया।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, वाहन में गोवंश परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पिकअप को झिरन्या थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया।

झिरन्या थाना प्रभारी गणपत कनेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस वाहन और गोवंश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि गोवंश का परिवहन नियमों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में परिवहन वैध पाया गया तो न्यायालय के माध्यम से राहत मिल सकती है। वहीं, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न्यायालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन को रोककर थाने लाने वाले लोगों के नामों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें