खरगोन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा : कौशल शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
Vishal Choyal
खरगोन। 6 अक्टूबर 2026। अ.ज.जा. बालक छात्रावास क्रमांक 1, 2 एवं 3, खरगोन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञ सलीम खान ने कॉलेजों में प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा की। पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता हिमांशु वास्कले ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों और उनमें उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।

टीपीओ (ITI) अजय मुजाल्दे ने कौशल शिक्षा से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी। आनंद टेकाडी ने डिस्टेंस एवं वोकेशनल स्टडीज से संबंधित जानकारी साझा की। वहीं, जिला रोजगार कार्यालय खरगोन से राजपाल सिंह ने रोजगार के अवसरों और रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसरों का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक नोकदार डावर, राम सिंह डीमके एवं राकेश निगोले ने विषय विशेषज्ञों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
पुलिस कर रही जांच
कौशल शिक्षा और रोजगार की दी जानकारी
नर्मदा और निमाड़ी संस्कृति का लिया अनुभव
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Online Fraud से बचने के बताए तरीके
सुरपाला में लोकार्पण, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस
हर्षा-सुरेंद्र सिंह राठौर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल
खिलाड़ियों ने सौंपा मांग-पत्र