ममलेश्वर के 6 और ओंकारेश्वर के 9 दानपात्रों : से मिले 32.69 लाख रुपए
Vishal Choyal
1 week ago
160 views
22 Sep 2026
ओंकारेश्वर।22 सितम्बर 2026। श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा गुरुवार को मंदिर के 6 दानपात्र खोले गए। दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना के बाद कुल 9 लाख 32 हजार 746 रुपए प्राप्त हुए। तहसीलदार उदय मंडलोई ने बताया कि प्राप्त राशि को एचडीएफसी बैंक की बड़वाह शाखा स्थित खाते में जमा कराया गया है।
इसी क्रम में शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 9 दानपात्र खोले गए। इनमें प्राप्त राशि की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में मंदिर कर्मचारियों एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा की गई।
गणना के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 9 दानपात्रों से कुल 23 लाख 37 हजार रुपए प्राप्त हुए। प्राप्त राशि को भी मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा करा दिया गया।
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित