सेवा पखवाड़ा के तहत : मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
Vishal Choyal
मंडलेश्वर/खरगोन। 28 सितंबर 2026। सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को मेरा युवा भारत खरगोन द्वारा मंडलेश्वर के नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला युवा अधिकारी कुशांग सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित अभियान का नेतृत्व ब्लॉक महेश्वर की मेरा युवा भारत वालंटियर दिव्या चौबे ने किया।
अभियान के दौरान नर्मदा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं से स्वच्छता को लेकर संवाद किया गया तथा स्वच्छ एवं सुंदर नर्मदा तट बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए अपने आसपास के परिसर को भी साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कसरावद के मेरा युवा भारत वालंटियर मंजूला मंडलोई एवं रितिक नागराज सहित अमित पगारे, हेमंत टंसोरे, विवेक कड़ोले, प्रेम कानपुरे, कसिमुद्दीन खान, करिश्मा जोशी, पदमा सिटोले, विशाखा चौबे एवं वासु चौबे उपस्थित रहे।
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित