बड़ी खबरें
Trending

सीहोर के वार्ड 29 में आंगन मिलन कार्यक्रम : कार्यकर्ताओं का सम्मान

Vishal Choyal

15 hours ago 58 views
कार्यकर्ताओं का सम्मान

सीहोर। 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 29 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।

महिलाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि ने बच्चों को स्केच पेन एवं पेंसिल वितरित किए और उन्हें पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण वारिया, संदीप कुशवाह, ललिता यादव, पूजा वारिया, मीना राठौर, अमृता चावरिया एवं सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड पार्षद का स्वागत भी किया।

सीहोर वार्ड 29 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के आयोजक

शेयर करें