मरम्मत के बाद भी बदहाल इंदौर-इच्छापुर मार्ग : बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान
Vishal Choyal
बलवाड़ा।18 सितंबर 2026। इंदौर-इच्छापुर मार्ग के बलवाड़ा-सिमरोल घाट सेक्शन में सड़क की बदहाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी डामर की परतें वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। गुरुवार को सड़क पर मरम्मत का काम चलता दिखाई दिया, लेकिन मौके की स्थिति को देखते हुए इसकी गुणवत्ता और स्थायित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मौके की तस्वीरें सड़क की वास्तविक स्थिति बयां कर रही हैं। कई स्थानों पर गड्ढों में डामर डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि आसपास की सड़क भी कई जगह जर्जर दिखाई दे रही है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है।
रात में दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार ग्वालु घाट से कुरावद मिस्टी पेट्रोल पंप तक इंदौर-इच्छापुर हाईवे की स्थिति बेहद खराब है। रात के समय सड़क पर मौजूद गड्ढे पर्याप्त रूप से दिखाई नहीं देने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक गड्ढों का सही अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे गिरकर चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर समय-समय पर गड्ढे भरने का काम किया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। जर्जर सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
स्थायी समाधान की मांग
सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों की मांग है कि केवल गड्ढों की मरम्मत तक सीमित रहने के बजाय सड़क का टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित