बड़ी खबरें
Trending

बड़वाह में मां शीतला माता मंदिर का : जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप

Vishal Choyal

8 hours ago 155 views
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप

बड़वाह। 2 अक्टूबर 2026। नगर के प्राचीन मां शीतला माता मंदिर को नया स्वरूप देने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर में लंबे समय से चल रहे जीर्णोद्धार के बाद अब पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। मंदिर की दीवारों और अन्य हिस्सों पर दक्षिण भारतीय शैली में पेंटिंग की जा रही है। इसके लिए मथुरा से कलाकार बुलाए गए हैं। मंदिर में बिजली फिटिंग सहित कुछ अन्य कार्य अभी बाकी हैं।

मंदिर से जुड़े सुरेन्द्र पंड्या ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में अब तक 100 से अधिक दानदाताओं ने सहयोग किया है। लोगों के सहयोग से मंदिर में अलग-अलग निर्माण और सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए दक्षिण भारतीय शैली में पेंटिंग कराई जा रही है। पेंटिंग कार्य पर करीब 2 से 2.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। मथुरा से आए कलाकारों ने मंदिर में पेंटिंग का काम शुरू कर दिया है।

सुनील नरिया ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार समिति की ओर से श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है। पेंटिंग, बिजली फिटिंग और अन्य बचे हुए कार्यों को जनसहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विजय महाजन ने बताया कि मां शीतला माता मंदिर बड़वाह की धार्मिक आस्था से जुड़ा पुराना मंदिर है। यहां लंबे समय से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का स्वरूप और बेहतर होने से श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।

प्रणय गावशिंदे ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर के बाकी कार्यों को पूरा करने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार सहयोग देकर मां शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

शेयर करें