बलवाड़ा में जन्माष्टमी की धूम : कृष्ण-राधा की वेशभूषा में बच्चों ने निकाली रैली
Vishal Choyal
बलवाड़ा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में भव्य रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा और बलराम की आकर्षक वेशभूषा में शामिल हुए।
कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने सभी का मन मोह लिया और वे रैली में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। बच्चों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
विद्यालय के आचार्यों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
नगरवासियों ने भी रैली का जगह-जगह स्वागत किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक से जगाई नशामुक्ति की अलख
प्राचार्य सहित NSS स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
रिटायर्ड सैनिक दिग्विजय राठौड़ का कुटुम्ब आश्रय समिति ने किया सम्मान
घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने खोला कॉकपिट का दरवाजा
महेश बने खरगोन जिला अध्यक्ष
जीर्णोद्धार अंतिम चरण में, बदलेगा पूरा स्वरूप
श्रद्धा सभा में सादगी और सुधार पर जोर
कार्यकर्ताओं का सम्मान
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के कदम की राजीव गुजराती ने की सराहना
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज