बड़ी खबरें
Trending

विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने से भैंस की मौत : चरवाहा बाल-बाल बचा,बागोद चौकी में दी सूचना

Vishal Choyal

2 weeks ago 524 views
चरवाहा बाल-बाल बचा,बागोद चौकी में दी सूचना

बलवाड़ा। 13 सितंबर 2026। निकटवर्ती ग्राम पिपलझर (बागोद) में विद्युत पोल में करंट उतरने से एक दुधारू भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, मवेशियों को चराने गया चरवाहा समय रहते सतर्कता बरतने के कारण बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना बागोद पुलिस चौकी को दी गई है।

पीड़ित पशुपालक अनिल कुमार बाजपेयी ने बताया कि उनका नौकर एवं चरवाहा गोपाल चरनोई खेली स्थित खेत पर मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर की ओर जा रहे विद्युत पोल में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। पास में चर रही भैंस इसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

चरवाहा गोपाल भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। पशुपालक के अनुसार मृत भैंस की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपये है।

घटना को लेकर संबंधित सुपरवाइजर विजय ने बताया कि विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों और संबंधित कंपनी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि पशु के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शेयर करें