बड़ी खबरें
Trending

पोषण पखवाड़े के तहत राजा बाग में कार्यक्रम : हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी

Vishal Choyal

1 day ago 72 views
हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी

सीहोर। 4 अक्टूबर 2026। वार्ड 05 के केंद्र क्रमांक 08, राजा बाग में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्ड की महिलाओं, बच्चों और हितग्राहियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन चौरसिया मौजूद रहे। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), आयुष्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी और उनके लाभों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती हितग्राही पूजा सेहरिया की गोद भराई की गई। उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर केंद्र की कार्यकर्ता हेमा उपाध्याय, प्रेमबाला शर्मा, सहायिका आरती मेवाड़ा, पार्वती गहलोत, लाभार्थी पूजा जाट, लाड़ली बहना हितग्राही आरती और अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में बीमा सलाहकार दिनेश उपाध्याय का भी सहयोग रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

64
पेज 10 / 11