काटकूट-बड़ेल तेंदूपत्ता समितियों की वार्षिक आम सभा आयोजित : आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत
Vishal Choyal
काटकूट।19 सितंबर 2026। तेंदूपत्ता प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति काटकूट एवं बड़ेल की संयुक्त वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। सभा में समिति के वर्षभर के कार्यों की समीक्षा के साथ वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आम सभा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, बोनस वितरण तथा समिति की आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही समिति की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
वार्षिक आय-व्यय का वाचन परिक्षेत्र सहायक काटकूट योगेंद्र बिरथरे ने किया। उन्होंने समिति की आय, व्यय और वर्षभर में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी कार्ययोजना के संबंध में भी बताया।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिशन सिंह मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान परिक्षेत्र सहायक काटकूट योगेंद्र बिरथरे, परिक्षेत्र सहायक बड़ेल चंद्रशेखर हेडाऊ, राम थापक सहित काटकूट वन परिक्षेत्र का समस्त वन स्टाफ मौजूद रहा।
अधिकारियों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए तेंदूपत्ता संग्रहकर्ताओं के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करने और उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व