बड़ी खबरें
Trending

ज्योति नगर में गरबा की तैयारियां तेज : महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल

Vishal Choyal

1 hour ago 27 views
महिलाएं और युवतियां कर रहीं रिहर्सल

खरगोन। 5 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व को लेकर ज्योति नगर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। नवरात्रि से पहले ही यहां डांडिया और गरबा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं रोज शाम सामूहिक रूप से गरबा की प्रैक्टिस कर रही हैं।

ज्योति नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष इंजी. नीतिन मालवीय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माता की आराधना के साथ पारंपरिक गरबा के माध्यम से लोगों को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गरबा प्रैक्टिस के दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग स्टेप्स और ताल के साथ गरबा करना सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षक अन्नपूर्णा सिकरवार और सलोनी पटेल प्रतिभागियों को एक ताली, दो ताली सहित विभिन्न गरबा शैलियों का अभ्यास करवा रही हैं। गरबा गीतों और भजनों पर सामूहिक रिहर्सल भी की जा रही है।

ज्योति नगर में नवरात्रि को लेकर गरबा रिहर्सल के दौरान स्टेप्स करती महिलाएं

बच्चों में भी गरबा सीखने को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रचार समिति के प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा की प्रस्तुतियां देंगे। ज्योति नगर में होने वाला यह आयोजन भक्ति के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का भी माध्यम बन रहा है।

शाम के समय होने वाली इस रिहर्सल में महिलाओं और युवतियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।

शेयर करें