इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गड्ढों से : बलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन जाम
Vishal Choyal
बलवाड़ा। 13 सितंबर 2026। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्राम बलवाड़ा में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि शनिवार और रविवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अत्यधिक दबाव रहता है। वहीं, उज्जैन से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाने वाले टैक्सी वाहनों की आवाजाही भी इस मार्ग पर अधिक रहती है। वीकेंड की छुट्टी होने के कारण वाहनों की संख्या बढ़ने से
पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है।
रविवार दोपहर से लगातार जाम: रविवार दोपहर से ग्राम बलवाड़ा में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

बारिश से बढ़ी परेशानी: रविवार सुबह से बलवाड़ा क्षेत्र में बारिश होने के कारण हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा लगाने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते यातायात की गति प्रभावित हो रही है।
ब्रिज निर्माण के पास सड़क संकरी: बागोड़ फाटे के पास ब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क का हिस्सा संकरा हो गया है। यहां दो बड़े वाहनों के एक साथ क्रॉस होने में परेशानी होती है। इस कारण भी वाहनों की गति प्रभावित होने के साथ बलवाड़ा में जाम की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है।
लगातार तीन दिनों से जाम की स्थिति बनने के कारण स्थानीय वाहन चालकों और राहगीरों में परेशानी देखी जा रही है। हाईवे पर गड्ढों और निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व