बड़ी खबरें
Trending

साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले : ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम

Vishal Choyal

3 weeks ago 250 views
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम

ओखला/बड़वाह। ग्राम ओखला के शासकीय विद्यालय में सोमवार को साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण मंडल खुमान जाट उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सुजीत सोनी ने समस्त अतिथियों का आभार माना।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुगमता होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तोमर ने किया।

इस अवसर पर शिवम जाट, अशोक जाट, बलदेव सेन, मोतीलाल जी कनासे, मनीष जी वर्मा, पूर्व सरपंच गोलू भैया, ओखला सरपंच मायाराम जी, गजराज जी, आकीया सरपंच परमानंद जी दांगी, अरविंद जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित करते अतिथिगण एवं शिक्षकगण

शेयर करें