बड़ी खबरें
Trending

निःशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की जांच : मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा

Vishal Choyal

6 days ago 101 views
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा

सीहोर। 25 सितंबर 2026। परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद, श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के मार्गदर्शन तथा विधायक सुदेश राय एवं वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय की प्रेरणा से निर्धन एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया।

समाजसेवी मज्जू खान के नेतृत्व में गुरुवार, 24 सितंबर को मेवातीपुरा, कस्बा वार्ड क्रमांक 30, सीहोर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित शिविर में आधुनिक मशीनों से मरीजों की आंखों की जांच की गई।

जांच के दौरान मोतियाबिंद पाए गए मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, भोपाल भेजा गया। वहां विस्तृत जांच के बाद आवश्यकतानुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।

सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा मरीजों के लिए ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, काला चश्मा, दवाइयां, आवास एवं भोजन सहित आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना रहा।

सीहोर में निःशुल्क नेत्र शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्साकर्मी

शेयर करें

संबंधित खबरें

12
पेज 2 / 2