काटकूट में किराना दुकान चोरी का खुलासा : आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
Vishal Choyal
काटकूट/खरगोन। बड़वाह तहसील के काटकूट में लालजी मार्ट किराना दुकान का शटर तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44,990 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की रकम से खरीदे गए जूते, कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी राकेश उर्फ छोटू के खिलाफ इंदौर में चोरी के 5 अपराध पहले से दर्ज बताए गए हैं।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी काटकूट अजय कुमार झा, रकम सिंह चौहान, जितेंद्र कौरव, अनिल यादव, शुभम तोमर, दियालाल और मुकेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में की गई।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व