देड़तलाई आंगनवाड़ी में जन्माष्टमी की धूम : बच्चों ने फोड़ी मटकी
Vishal Choyal
देड़तलाई (तहसील-खकनार,जिला-बुरहानपुर) महिला एवं बाल विकास विभाग, बुरहानपुर द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को जिले के सभी 815 आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुभांगी मजूमदार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र देड़तलाई में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े गीत, भजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ आयोजन रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा देवी कास्डेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सहभागिता, उत्साह और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कोचले (मिशन नींव) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता घाटे ने किया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा वाकले, सरीता अग्रवाल, प्रीति चिपड़े, शांता चौहान, सहायिका मीरा राठौर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को केले का प्रसाद वितरित किया गया।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व