Bank Strike: आज से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल : कई राज्यों में प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
Vishal Choyal
दिनांक 11 सितंबर 2026 से देशभर के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से प्रस्तावित हड़ताल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ एसोसिएशन ने भी पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
11 से 14 सितंबर तक बैंकिंग सेवाओं पर असर
आज 11 सितंबर (शुक्रवार) की हड़ताल के बाद 12 सितंबर (शनिवार) को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 13 सितंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है। वहीं, कई राज्यों में 14 सितंबर (सोमवार) को गणेश चतुर्थी का शासकीय अवकाश भी है।
ऐसे में ग्राहकों को लगातार 4 दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की मांगें
- 5-डे बैंकिंग वर्किंग लागू करना।
- परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के नियमों में मौजूद विसंगतियों को दूर करना।
- पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का स्थायी निराकरण करना, ताकि सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
आखिर 5-डे बैंकिंग वर्किंग की मांग क्यों?
वर्तमान में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक में अवकाश होता है।
बैंक यूनियनों की मांग है कि सप्ताह के हर शनिवार को अवकाश रखा जाए और बैंकिंग क्षेत्र में 5 दिवसीय कार्य प्रणाली लागू की जाए।
हड़ताल का शेड्यूल 3 चरणों में होगा
प्रथम चरण: 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल।
द्वितीय चरण: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल।
तृतीय चरण: 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल।
हड़ताल के चलते बैंक में कौन-कौन से काम अटकेंगे?
- नगद राशि जमा करने का काम प्रभावित हो सकता है।
- चेक क्लियरेंस का काम नहीं हो पाएगा।
- डिमांड ड्राफ्ट बनवाने का काम प्रभावित रहेगा।
- KYC से संबंधित दस्तावेज जमा करने में परेशानी हो सकती है।
- अकाउंट खुलवाने जैसे कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
- इसके अलावा बैंक से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं।
हालांकि, बैंक भले ही बंद रहें, लेकिन रोजमर्रा के जरूरी काम डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से किए जा सकते हैं। ग्राहक Google Pay, PhonePe, Paytm और UPI जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
कैश की जरूरत होने पर ATM का उपयोग किया जा सकता है। ATM में कैश उपलब्ध कराने का कार्य संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जाता है।
इसके अलावा बिजली बिल, पानी का बिल और अन्य भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज
धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, जांच की मांग
नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण
सीहोर में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित
सीहोर में निकला भव्य चल समारोह
98 दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण
मंडलेश्वर में नर्मदा तट पर चला स्वच्छता अभियान
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व